फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाप ने पार की हदें...बेटी ने रो-रोकर सुनाई आपबीती, मां के पैरों तले खिसक गई जमीन

Fri, 30 May 2025 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक सौतेले पिता ने मासूम बेटी के साथ हैवानियत की हद पार कर दी। बेटी ने रो रोकर आपबीती सुनाई तो मां के पैरों तले जमीन खिसक गई और मामला जानकर पुलिस भी सन्न है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक दुष्कर्म
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ट्रांसयमुना क्षेत्र में एक सौतेला पिता अपनी नाबालिग बेटी को डरा धमका कर घिनौना काम कर रहा था। बेटी डर की वजह से शांत रहीं। दरिंदे की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। सौतेले पिता की हकीकत सुन मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। मां ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: मुख्तार अंसारी से जुड़े अवैध शस्त्र और फर्जी लाइसेंस के आरोपियों के तार, पुलिस नहीं...एसटीएफ करेगी जांच


 
Trending Videos

पति की मौत के बाद की थी दूसरी शादी
पीड़िता की मां ने बताया कि उनके पहले पति की 17 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। पहले पति से 16 वर्ष की बेटी है। 15 साल पहले उन्होंने आरोपी से दूसरी शादी कर ली थी। उनसे 12 वर्ष का बेटा है। आरोपी काफी समय से डरा धमका कर बेटी से दुष्कर्म कर रहा है। 

ये भी पढ़ें -  UP Police: प्रशिक्षु दरोगा की ये कैसी ट्रेनिंग, 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप; वीडियो हुआ वायरल




 
विज्ञापन

डर की वजह से सहती सबकुछ रही बेटी 
पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी डर की वजह से चुप रही और उसकी दरिंदगी सहती रही। आरोपी की हवस बढ़ती ही जा रही थी, जिसके बाद बेटी ने 28 मई को आपबीती सुनाई। पति की घिनौनी हरकत की जानकारी मिलने के बाद उसने विरोध किया। आऱोपी को शर्म न आई, बल्कि वो मारपीट पर उतारू हो गया। इसके बाद वो थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसीपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें -   UP: आंखें फोड़ीं, प्राइवेट पार्ट काटा...इसलिए दो दोस्तों ने 11 वर्षीय बालक को मार डाला, पुलिस भी रह गई सन्न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें