पति की मौत के बाद की थी दूसरी शादी
पीड़िता की मां ने बताया कि उनके पहले पति की 17 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। पहले पति से 16 वर्ष की बेटी है। 15 साल पहले उन्होंने आरोपी से दूसरी शादी कर ली थी। उनसे 12 वर्ष का बेटा है। आरोपी काफी समय से डरा धमका कर बेटी से दुष्कर्म कर रहा है।
ये भी पढ़ें - UP Police: प्रशिक्षु दरोगा की ये कैसी ट्रेनिंग, 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप; वीडियो हुआ वायरल
डर की वजह से सहती सबकुछ रही बेटी
पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी डर की वजह से चुप रही और उसकी दरिंदगी सहती रही। आरोपी की हवस बढ़ती ही जा रही थी, जिसके बाद बेटी ने 28 मई को आपबीती सुनाई। पति की घिनौनी हरकत की जानकारी मिलने के बाद उसने विरोध किया। आऱोपी को शर्म न आई, बल्कि वो मारपीट पर उतारू हो गया। इसके बाद वो थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसीपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
ये भी पढ़ें - UP: आंखें फोड़ीं, प्राइवेट पार्ट काटा...इसलिए दो दोस्तों ने 11 वर्षीय बालक को मार डाला, पुलिस भी रह गई सन्न