फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः सौतेले पिता ने मासूम पुत्र को पटक-पटक कर मार डाला

Sat, 29 Jun 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
हत्या का शिकार हुआ मासूम आयुष (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम रानीदामर में शुक्रवार की देर शाम सौतेले पिता ने मासूम पुत्र की जमीन पर पटक कर मार डाला। पुत्र के पेट पर खड़े होकर बेरहमी से प्रहार किए गए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी पिता घटना के बाद से फरार है।
विज्ञापन


हत्या का शिकार मासूम आयुष (3) हुआ। बताया गया कि घर में बच्चा शरारत कर रहा था जो हत्यारोपी पिता मेघ सिंह को नागवार लगी। वह इसी बात पर क्रोधित हो उठा और उसने बच्चे को उठाकर जमीन पर पटक दिया। आरोप है कि दो-तीन बार उसने बच्चे को जमीन पर पटका। 

इसके बाद भी उसका क्रोध शांत नहीं हुआ तो वह मासूम बच्चे के पेट पर चढ़ गया और कूद कर मार डाला। उसी समय मेघ सिंह पर उसकी बहन संतो की नजर पड़ी तो वह चिल्लाती हुई बाहर निकली इसी दौरान मेघ सिंह भाग गया।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

बताया गया कि घटना से कुछ देर पहले अपनी पत्नी पुष्पा को लेकर शाम के समय खेत पर गया था। पुष्पा खेत से मक्का को घर लाने का काम कर रही थी। मां पुष्पा की गैरमौजूदगी में पिता ने वारदात को अंजाम दिया। 

घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने यूपी 100 को मामले की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। हत्या का मामला देख यूपी 100 पुलिस ने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। रात्रि करीब आठ बजे सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस गांव में रवाना हो गई। 

क्षेत्राधिकारी (सीओ) पटियाली गवेंद्र पाल सिंह गौतम भी मौके पर पहुंच गए। सीओ ने बताया कि हत्यारे मेघ सिंह की पहली पत्नी ममता कई वर्ष पहले उसे छोड़कर जा चुकी है।

इसके बाद वह चार माह पहले पुष्पा और हत्या के शिकार हुए मासूम पु्त्र को लेकर घर में रह रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी पिता फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें