फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले के तीन मैदानों पर होगी राज्य महिला क्रिकेट प्रतियोगिता

Tue, 12 Nov 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में राज्य प्रतियोगिता की तैयारियों का निरीक्षण करते संयोजक और व्याया - फोटो : श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में राज्य प्रतियोगिता की तैयारियों का निरीक्षण करते संयोजक और व्यायाम शिक्षक।
विज्ञापन
मैनपुरी। माध्यमिक बालिका अंडर-17 और अंडर- 19 राज्य क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। जिले में इसके लिए तीन मैदान तैयार किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को संयोजक मंडल ने मैदानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

16 नवंबर से 18 नवंबर तक जिले में माध्यमिक बालिका अंडर-17 और अंडर-19 राज्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता के लिए शहर में तीन मैदान तैयार कराए गए हैं। नेहरू स्टेडियम के साथ ही श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज और एसबीआरएल इंटर काॅलेज के मैदान को तैयार किया गया है। मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार के निर्देश पर प्रतियोगिता की तैयारियाें का निरीक्षण किया गया।
प्रतियोगिता संयोजक प्रधानाचार्य डॉक्टर हिमांशु यादव ने मैदान का व्यायाम शिक्षकों के साथ निरीक्षण किया। जिला व्यायाम शिक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया लगभग सारी तैयारियां अपने अंतिम दौर में हैं। निरीक्षण के दौरान श्री एकरसानंद इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार यादव, डीएवी इंटर कॉलेज आलीपुरखेड़ा के व्यायाम शिक्षक कलीम खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें