फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशोरी को बरामद कर अगवा करने वाले युवक को भेजा जेल

Tue, 12 Nov 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी को नगला हीरा निवासी युवक अगवा कर ले गया था। मंगलवार को पुलिस ने पीड़िता को खड़सरिया बॉर्डर के पास ढूंढ निकाला। मौके से आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरी का पुलिस ने मेडिकल कराया। वहीं आरोपी को चालान करने के बाद न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने 21 अक्तूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि 10 अक्तूबर को उनकी नाबालिग पुत्री को सूरज सिंह निवासी गांव नगला हीरा अगवा कर ले गया है। मामला दर्ज करने के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपी और पीड़िता की तलाश में जुटी थी। मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी और आरोपी सूरज खड़सरिया बॉर्डर के पास देखे गए हैं। इस सूचना पर पुलिस की एक टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके से किशोरी को ढूंढ कर थाने भेजा गया। वहीं गिरफ्तार आरोपी सूरज को पुलिस ने चालान करने के बाद न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेजा गया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें