फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छोटी बचत से करें बड़े निवेश की शुरुआत

विज्ञापन
वैभव कैपिटल और स्पाइसी शुगर द्वारा आयोजित स्मार्ट इन्वेस्टमेंट कार्यशाला में मौजूद वक्ता और श्र - फोटो : अमर उजाला एवं संवाद
विज्ञापन
आगरा। छोटी उम्र से ही निवेश की शुरुआत करनी चाहिए। लेकिन अभी भी देर नहीं हुई है। आप चाहे तो आज छोटे निवेश से शुरुआत कर सकती हैं। आज का छोटा निवेश कल आपको बड़ा लाभ दिलवाएगा। जरूरत है कदम बढ़ाने की। शुरुआत में अपने पतियों के पास बैठिए, उनसे निवेश की एबीसीडी सीखिए। इसके बाद चाहें तो खुद से या फिर फाइनेंशियल एडवाइजर की मदद से निवेश करना शुरू करें। महिलाओं को निवेश का महत्व, तकनीकी और विभिन्न प्रकारों की जानकारी दी एडलवाइज म्यूचुअल फंड की सीईओ राधिका गुप्ता ने। विभव कैपिटल और स्पाइसी शुगर के सहयोग से आयोजित इनसाइट्स दैट शेप स्मार्टर इनवेस्टिंग प्रेरक कार्यशाला में उन्होंने महिलाओं को निवेश का महत्व बताया।
विज्ञापन

राधिका ने कहा कि घर, दुकान, प्रॉपर्टी और गोल्ड के अलावा भी निवेश के विकल्प हैं, जो इनके मुकाबले कहीं ज्यादा लाभ देते हैं। परंपरागत भारतीय महिलाएं सोना और जमीन को सुरक्षित निवेश मानती हैं लेकिन जब आपको रुपयों की जरूरत होती है तो इनमें से कोई भी आपके काम नहीं आता। कहा कि म्यूचुअल फंड, इक्विटी, एसआईपी आपके निवेश की रकम का मनचाहा परिणाम देता है बशर्ते आपको यह पता होना चाहिए कि अगले 5 साल में आप खुद को कहां चाहते हैं। उनका कहना था कि जब हम कोई व्यापार करते हैं और अगर वह हमें लाभ नहीं देता है तो इंतजार करते हैं। निवेश भी कुछ-कुछ ऐसा ही है। तत्काल लाभ न मिले तो धैर्य रखें। अगर आप नियमित आय चाहते हैं तो सिस्टमेटिक विड्रॉल प्लान (एसडब्ल्यूपी) ले सकते हैं। इससे आपके निवेश से एक निश्चित रकम आपको निर्धारित अंतराल पर मिलने लगती है। निवेश कब शुरू किया जाए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी निवेश शुरू करेंगें, उतना ही बेहतर परिणाम होगा। महिलाएं अपने साथ बच्चों को भी बचत और निवेश के लिए प्रेरित करें। कार्यशाला के अंत मेंप्रश्नोत्तर सत्र में स्पाइसी शुगर की संस्थापिका पूनम सचदेवा और उपस्थित महिलाओं ने निवेश से संबंधित सवाल किए। विभव कैपिटल के संस्थापक शलभ गुप्ता ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर शारदा खंडेलवाल, प्रीली जैन, रंजना बंसल, माला खेड़ा, संगीता ढल, गुरप्रीत कोहली, सीमा सिंघल, चांदनी ग्रोवर, पावनी सचदेवा मौजूद रहीं। संचालन ईशा गुप्ता ने संभाला।
व्हिस्की का उदाहरण देकर समझाया लंग टर्म इनवेस्टमेंट का फायदा
राधिका गुप्ता ने दीर्घकालिक निवेश का महत्व व्हिस्की का उदाहरण देकर समझाया। कहा 12 साल पुरानी व्हिस्की की कीमत मात्र 50 पांड होती है। वहीं 25 साल पुरानी की कीमत 2000 पौंड होती है। कीमतों में 40 गुना अंतर सिर्फ समय के कारण आया। लांग टर्म इनवेस्टमेंट शानदार रिटर्न देते हैं बशर्ते आप धैर्य के साथ इंतजार कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनवेस्टमेंट से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- बच्चों को कम उम्र से ही निवेश के लिए प्रेरित करें।
- पति के साथ महिलाएं स्वयं भी निवेश करें, ताकि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।
- पति के साथ महीने में एक बार बैठकर उनसे निवेश पर चर्चा करें।
- अपने प्रत्येक निवेश की कागजी कार्रवाई को साथ-साथ पूरा करें।
- अपने निवेश की संपूर्ण जानकारी को किसी डायरी में जरूर नोट करें, जिससे आपको जरूरत पर जानकारी के लिए बार-बार पेपर न पलटने पड़ें।

वैभव कैपिटल और स्पाइसी शुगर द्वारा आयोजित स्मार्ट इन्वेस्टमेंट कार्यशाला में मौजूद वक्ता और श्र- फोटो : अमर उजाला एवं संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें