फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: न्यायालय के आदेश पर पति व दो अन्य के खिलाफ छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहन। थाना बरहन के एक गांव की युवती ने अपने पति और दो अन्य के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर छेड़छाड़ और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने केस दर्ज कराया है कि 29 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे वह अपने घर से विद्यालय जा रही थी। रास्ते में पति और उसके साथी भोला, जसबीर मिले। वह सभी उसको देखकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगे। पीडिता ने मना किया तो तीनों ने उससे छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर तीनों लोग धमकी देते हुए भाग गए। बताया कि यह लोग पहले भी घटना घटित कर चुके हैं। थानाध्यक्ष बरहन ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें