साथ ही, बड़ी धनराशि के बैनामे के सत्यापन में भी गड़बड़ियां की गईं। जन प्रहरी संस्था के संयोजक नरोत्तम सिंह शर्मा का कहना है कि 2017 से 2025 तक सड़क किनारे हुए बैनामे का सत्यापन किया जाए तो स्टांप चोरी का सबसे बड़ा घपला खुल सकता है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है। वहीं, एडीएम वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला का कहना है कि नई सर्किल रेट लिस्ट में सड़क व लिंक मार्ग पर खसरा नंबर अंकित होंगे। पुरानी सर्किल रेट में जो कमियां रह गईं थीं उन्हें दूर किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - Agra: सिकंदरा सब्जी मंडी के पास दर्दनाक हादसा, हाईवे पर काम कर रहे कर्मचारियों को कैंटर ने राैंदा; सात घायल