फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्टेडियम कैंप और राधा माधव अकादमी की धमाकेदार जीत

विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच अजय
विज्ञापन
आगरा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार से शुरू हुई अंडर-19 बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में स्टेडियम कैंप और राधा माधव अकादमी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता 26 फरवरी तक चलेगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में शिव क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। शिव अकादमी की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर महज 108 रन ही बना सकी। स्टेडियम कैंप के दीपक ने 24 और माधव ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में स्टेडियम कैंप के मनीष और मन्नू ने 3-3 विकेट लिए, जबकि गोपाल चाहर ने 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम कैंप की टीम ने मात्र एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। गोपाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 रन बनाए। वहीं शिवा ने 36, कुलदीप ने 26 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में शिव अकादमी के अथर्व ने विकेट लिया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए गोपाल चाहर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

दिन के दूसरे मुकाबले में राधा माधव अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 170 रन बनाए। इसमें अभिषेक ने 39, अजय ने 34 और दुष्यंत ने 25 रन बानए। गेंदबाजी में गुरुकुल की ओर से कार्तिक ने 3, जबकि ओम और आशीष ने 2-2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुकुल क्रिकेट अकादमी की टीम 6 विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी और 20 रनों से मैच हार गई। गुरुकुल के ओम मिश्रा ने 61 रनों की शानदार पारी खेली और सुमित ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में राधा माधव के अजय ने 3, शुभम ने 2 विकेट लिए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अजय को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें