फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: द हंड्रेड में वापसी करेंगी दीप्ति शर्मा

विज्ञापन
दी​प्ति शर्मा 
विज्ञापन
आगरा। शहर की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा इंग्लैंड के प्रतिष्ठित महिला क्रिकेट टूर्नामेंट द हंड्रेड में नजर आएंगी। पिछली बार वर्ल्ड कप की तैयारियों के कारण टीम में चयनित होने के बावजूद उन्होंने यह टूर्नामेंट छोड़ दिया था।
विज्ञापन

दीप्ति का वह फैसला सही साबित हुआ। वर्ल्ड कप में उनके ऑलराउंड प्रदर्शन ने भारत को ऐतिहासिक सफलता दिलाई। हालांकि, टूर्नामेंट छोड़ने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ था। दीप्ति के भाई सुमित शर्मा ने बताया कि उन्होंने देश को प्राथमिकता दी और महिला वर्ल्डकप जीतकर शहर और देश को गौरव दिलाया। दीप्ति की वापसी से द हंड्रेड में भारतीय प्रशंसकों की दिलचस्पी और बढ़ेगी। टूर्नामेंट के लिए 11 और 12 मार्च को खिलाड़ियों की नीलामी होगी। देश की 17 खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें