फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अब सेंट जोंस से कर सकेंगे एमबीए और एमसीए, एआईसीटीई से नए पाठ्यक्रमों के लिए किए अनुमोदन

Tue, 05 May 2026 11:29 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सेंट जोंस डिग्री कॉलेज में छात्रों के लिए एमबीए और एमसीए जैसे नए प्रोफेशनल कोर्स शुरू करने की तैयारी की जा रही है। एआईसीटीई से मंजूरी मिलते ही इसी सत्र से प्रवेश शुरू होने की संभावना है, जिससे स्थानीय छात्रों को बेहतर करियर अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
सेंट जोंस कॉलेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सेंट जोंस डिग्री कॉलेज में छात्रों के लिए नई आधुनिक भविष्य के द्वार खुलने जा रहे हैं। कॉलेज प्रशासन अब पुराने पाठ्यक्रमों के साथ लोकप्रिय प्रबंधन शिक्षा को भी मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है, जिससे छात्रों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर कॅरिअर विकल्प मिल सकें।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर एसपी सिंह ने जानकारी दी कि संस्थान ने ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) से नए पाठ्यक्रमों के लिए अनुमोदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल इसकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और उम्मीद है कि प्रक्रिया पूरी होते ही इसी शैक्षणिक सत्र से प्रवेश भी शुरू हो सकते हैं।

छात्रों की मांग और बदलते समय की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कॉलेज ने मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) और मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) जैसे प्रोफेशनल कोर्स शुरू करने के लिए आवेदन किया है। प्राचार्य ने बताया कि जैसे ही किसी भी विषय में अनुमति मिलती है, उसे तुरंत शुरू कर दिया जाएगा। इस पहल से खासतौर पर उन छात्रों को फायदा मिलेगा जो बड़े शहरों में जाए बिना गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन और आईटी शिक्षा हासिल करना चाहते हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्षों में भी शुरू हुए कई कोर्स
महाविद्यालय में 2025-26 सत्र से बीबीए रिटेल पाठ्यक्रम की शुरुआत की गई थी। इसमें छात्रों की ओर से अच्छा रुझान देखने को मिला था। प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में प्रबंधन पाठ्यक्रमों सहित कई रोजगार परक कोर्स के लिए छात्रों में काफी रुचि है। इसमें बेहतर भविष्य भी मिलता है और पैकेज भी अच्छे मिलते हैं। इससे पूर्व बीएससी बायोटेक बीपीईएस और बीसीए की भी शुरुआत की जा चुकी है। इसे करने के बाद छात्र विभिन्न कॉर्पोरेट सेक्टर में काम कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें