फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे पुलिसकर्मियों को एसएसपी का फरमान- योग करो या दौड़ लगाओ, पर अपनी तोंद घटाओ

Mon, 09 Sep 2019 01:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
फिटनेस को लेकर पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में फिटनेस पर ध्यान न देने वाले पुलिसकर्मियों को एसएसपी बबलू कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे पुलिसकर्मी रोज सुबह योग करें या फिर दौड़ लगाए, या फिर और किसी तरह से कसरत करें लेकिन उनकी तोंद घटनी चाहिए। 
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि इस पर नजर रखी जा रही है कि उनके निर्देश पर कौन अमल कर रहा है और कौन नहीं? एक महीने के भीतर फिटनेस चेकअप कैंप लगाया जाएगा। एसएसपी के फरमान के बाद तोंदवाले पुलिसकर्मियों के पसीने छूट रहे हैं। 

थानों और ट्रैफिक पुलिस में 50 से ज्यादा ऐसे सिपाही और दरोगा बताए जा रहे हैं जिनकी तोंद निकल चुकी है। अगर इन्हें अपराधी का पीछा करना पड़ जाए तो दौड़ कैसे लगाएंगे? इनके लिए खड़े होकर ड्यूटी करना भी आसान नहीं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- फिरोजाबाद: कॉलेज में छात्राओं के बुर्का पहनकर आने पर पाबंदी, देवबंद के उलेमा ने जताई आपत्ति

रोजाना योगाभ्यास करने के निर्देश

ऐसे पुलिसकर्मियों की तोंद कम करने के लिए कुछ उपाय पहले से किए जा रहे हैं। जैसे परेड में इनसे दोगुना चक्कर लगवाए जा रहे हैं। लेकिन यह एक दिन की दौड़ होती है, इसलिए बहुत असर नहीं पड़ रहा। 

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि 50 से ज्यादा उम्र के पुलिसकर्मियों के लिए रोजाना योगाभ्यास करने के लिए कहा गया है। थाना प्रभारी देख रहे हैं कि कौन योग कर रहा है और कौन नहीं? 

दूसरा, जो नौजवान हैं, उनसे कहा गया है कि वे कसरत करें, दौड़ लगाएं या जिम में जाएं, जो भी करें लेकिन फिटनेस को ठीक करें। शुक्रवार की परेड में देखा जा रहा है कि ये सिपाही निर्देशों का कितना पालन कर रहे हैं?
विज्ञापन

पुलिस लाइन में लगेगा मेगा चेकअप कैंप

एसएसपी ने बताया कि पुलिसकर्मियों को वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण कराना चाहिए लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। एक महीने के भीतर ही पुलिस लाइन में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप लगाया जाएगा। 

इस कैंप में जो पुलिसकर्मी बीमार मिलेंगे, उनकी बीमारी का ठीक से उपचार कराया जाएगा। जिनकी फिटनेस बगैर किसी बीमारी के बिगड़ी है, उनकी सूची अलग से बनेगी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें