फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस वे पर गश्त: एसएसपी ने रात में दबोचे पांच संदिग्ध, तलाशी में मिली बड़ी रकम; चल रही पूछताछ

Thu, 08 Jun 2023 03:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

एसएसपी मथुरा ने रात में यमुना एक्सप्रेस वे पर गश्त के दौरान पांच संदिग्ध कार सवारों को दबोचा। तलाशी के दौरान कार से साढ़े चार लाख रुपये बरामद किए गए। 
 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के मांट में यमुना एक्सप्रेस वे पर एसएसपी ने रात में गश्त के दौरान जाबरा टोल प्लाजा पर पांच सदिग्ध कार सवारों को पकड़ा है। तलाशी के दौरान पुलिस को कार से साढ़े चार लाख रुपये और कुछ दस्तावेज मिले हैं। एसएसपी के आदेश पर पकड़े गए सभी सदिग्धों से थाना मांट पर एलआईयू व पुलिस पूछताछ कर रही है। फिलहाल अधिकारी इस मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।

जाबरा टोल पर चल रही थी चेकिंग

पत्थरबाजों द्वारा यमुना एक्सप्रेस वे पर कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया, जिसको लेकर पुलिस अब गश्त अभियान में जुटी है। इसी के तहत बीती देर रात को यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल प्लाजा पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे, एसपी सिटी, सीओ मांट द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों ने नोयडा की तरफ से आ रही एक बलेनो कार को रोक तो उसमें पांच युवक सवार थे।

विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें -  तेज रफ्तार ने ली दो की जान: सड़क किनारे कर रहे थे वाहन का इंतजार, कार ने रौंदा; युवती सहित दो की मौत

इस तरह हुआ शक

जब इनसे एक दूसरे के नाम पते के बारे पूछा गया तो कोई कुछ नहीं बता सका। शक होने पर उनकी कार की तलाशी ली गई, तो साढ़े चार लाख रुपये एवं कुछ दस्तावेज मिले हैं। पांच युवक एक विशेष समुदाय के हैं। पकड़े गए युवका को संदिग्ध मानकर थाना मांट पर इंटेलिजेंस ब्यूरो, एलआईयू एवं पुलिस द्वारा सघनता के साथ पूछताछ की जा रही है। 

ये भी पढ़ें -  चिकित्सक की करतूत: बुखार की दवा लेने आई थी बीए की छात्रा, डॉक्टर ने की गंदी हरकत; हुआ जमकर हंगामा
विज्ञापन

पूछताछ की जा रही है

मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों में मोहम्मद यूसुफ पुत्र बिस्मिल्लाह खान निवासी टिकरिया थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर, वसीम अकबर, अब्दुल मुईद, नदीम अहमद, शकील अहमद हैं। सभी एक ही जगह के रहने वाले हैं। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  मथुरा का 'असुर': आधी रात दरवाजा खुलवाकर युवती को उठा लाया, हत्या करके शव जलाया; ट्रैक्टर से खेत में जोत दी राख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें