फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बिना नंबर की बुलेट पर सवार थे दरोगा, एसएसपी ने रुकवाया, चाबी निकाल कराई सीज

Fri, 03 Sep 2021 04:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने वाले दरोगा ने खुद ही नियमों का उल्लंघन किया। इस पर एसएसपी ने उनकी बाइक सीज करा दी। 
विज्ञापन
दरोगा की बाइक लेकर जाता ट्रैफिक सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शुक्रवार दोपहर को एक दरोगा अपनी बिना नंबर की बुलेट से कलक्ट्रेट में पहुंच गए। यहां एसएसपी ने उनकी बुलेट रुकवा ली और चाबी निकालकर वहां से चले गए। बाद में ट्रैफिक पुलिस ने दरोगा की बाइक को सीज कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एसएसपी मुनिराज जी. ऑफिस से निकल रहे थे। इसी दौरान उन्हें कलक्ट्रेट के गेट की ओर से एक दारोगा बिना नंबर की बुलेट पर आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने चालक से अपनी गाड़ी रुकवाई।

 

इसके बाद कार से उतरकर दारोगा की बाइक रुकवा ली। एसएसपी को सामने देखकर दरोगा सकपका गए। एसएसपी ने उनकी बाइक पर नंबर प्लेट पर नंबर न डलवाने का कारण पूछा तो दरोगा कुछ नहीं बोल सके। एसएसपी ने दरोगा की बाइक से चाबी निकाल ली और गाड़ी में बैठकर चले गए। 

एसएसपी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। इसी बीच दरोगा भी वहां से चुपचाप चले गए। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दरोगा की बाइक सीज कर दी। यह बुलेट बाइक दरोगा दीपक चौधरी की बताई गई है। इनकी तैनाती के बारे में जानकारी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें