फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: एसएसपी ने थाना पिढ़ौरा के दरोगा और चालक को किया निलंबित, खनन में वसूली का आडियो हुआ था वायरल

Thu, 17 Nov 2022 10:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बृहस्पतिवार को थाना पिढ़ौरा में तैनात दरोगा प्रभाकर सागर और मुख्य आरक्षी चालक नरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई पिछले दिनों जेसीबी चालक से बातचीत का आडियो वायरल होने के मामले में की गई जांच के बाद हुई। क्षेत्र में खनन की गाड़ियां दौड़ती हैं। दोनों कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है।

विज्ञापन


पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक मिनट 17 सेकंड का एक आडियो वायरल हुआ था। इसमें दो लोगों के बीच बातचीत हो रही थी। बताया गया कि एक तरफ पुलिसकर्मी है तो दूसरी तरफ खनन कराने वाला गुर्गा है। ऑडियो में पुलिस के मूवमेंट की जानकारी साझा हो रही थी। कई महत्वपूर्ण जानकारी देने के साथ पुलिसकर्मी अपना नंबर भी बताता है। मामला अधिकारियों तक पहुंच गया था। इस पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने जांच के आदेश किए। इसमें सामने आया कि जेसीबी चालक से बात हो रही थी।

एसएसपी के मुताबिक ,अनुचित लाभ लेने के उद्देश्य से बातचीत की जा रही थी। इसकी पुष्टि होने पर थाना पिढ़ौरा में तैनात उप निरीक्षक प्रभाकर सागर और सिपाही चालक नरेंद्र सिंह को निलंबित किया गया है। उनके कारण पुलिस जैसे अनुशासित बल की छवि धूमिल हुई है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: शौकत अली की कॉलोनी ब्रजधाम आशियाना पर चला ADA का बुलडोजर, जानें क्यों हुई कार्रवाई

पहले भी लगे खनन के वाहनों से वसूली के आरोप

खनन के वाहनों से वसूली के आरोप पहले भी लग चुके हैं। पुलिस कर्मियों पर पूर्व में कार्रवाई हो चुकी है। वीडियो भी वायरल होते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें