फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा विश्वविद्यालय: STF की जांच के दायरे में कई और शिक्षक, की गई पूछताछ

Thu, 17 Nov 2022 09:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एसटीएफ ने कार्यालय बुलाकर पूछताछ की थी। कई और शिक्षक व कर्मचारी भी जांच के दायरे में हैं। इनसे भी जल्द पूछताछ हो सकती है।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति रहे प्रोफेसर विनय पाठक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप की जांच एसटीएफ कर रही है। शिकायतों के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उनके कार्यकाल में मुख्य सहयोगी रहे तीन शिक्षकों से एसटीएफ ने बुधवार को कार्यालय बुलाकर पूछताछ की थी। कई और शिक्षक व कर्मचारी भी जांच के दायरे में हैं। इनसे भी जल्द पूछताछ हो सकती है।

एसटीएफ की जांच हुई तेज 

प्रो. पाठक की हाईकोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद एसटीएफ ने जांच तेज कर दी है। एक टीम लखनऊ में डेरा डाले हैं, जबकि दूसरी टीम ने आगरा में जांच का दायरा बढ़ा दिया है। विश्वविद्यालय में पूर्व कुलपति के कार्यकाल में हुए शिक्षक भर्ती, निर्माण, कार्य, केंद्र निर्धारण, कालेजों की मान्यता को लेकर भ्रष्टाचार की शिकायत एसटीएफ को मिल रही हैं। इनके संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Etah: एटीएम काटकर 26 लाख की चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार, रखते हैं शराब पीने, महंगे मोबाइल और कपड़ों का शौक
विज्ञापन

 

प्रो. पाठक के रहें हैं करीबी

सूत्रों ने बताया कि अभी एसटीएफ के रडार पर कई शिक्षक और कर्मचारी और हैं। यह कहीं न कहीं प्रो. पाठक के करीबी रहे हैं। उनके लिए कई कार्य भी किया करते थे। एसटीएफ को जांच में इनके नाम मिले हैं। एसपी एसटीएफ राकेश कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें