युवाओं का कहना है कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है, बताया नहीं गया है। इसकी जानकारी होने पर कांग्रेस के स्थानीय नेता भी गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंच गए।
केंद्र सरकार से नौकरी की मांग को लेकर नागपुर से पदयात्रा करके आगरा पहुंचे पद यात्रियों को गुरुद्वारा में पुलिस ने रोडवेज बसों से अलग-अलग जिलों में भिजवाया। आज सुबह से ही गुरुद्वारा छावनी में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
पद यात्रा कर आए युवाओं का कहना है कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है, बताया नहीं गया है। इसकी जानकारी होने पर कांग्रेस के स्थानीय नेता भी गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंच गए। पुलिस उस समय पहुंची जब शनिवार सुबह 5:00 बजे पदयात्री मथुरा के लिए निकल रहे थे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें अभिरक्षा में ले लिया।
बता दें वर्ष 2018 में अर्ध सैनिक बल में चयन के बाद भी नियुक्ति नहीं मिलने के मुद्दे पर महाराष्ट्र के नागपुर के संविधान चौक से नई दिल्ली तक पदयात्रा निकाल रहे युवाओं की टोली गुरुवार को आगरा पहुंची।