फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनके एकडेमी को हरा स्पोट्र्स स्टेडियम की टीम पहुंची फाइनल में

विज्ञापन
स्टेडियम में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे स्व. खरगजीत मिश्रा मेमोरियल जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। दूसरे सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने एनके एकेडमी को पांच विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में संचालित प्रतियोगिता में रविवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स स्टेडियम मैनपुरी और एनके एकेडमी नगला बूल के बीच खेला गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एनके क्रिकेट एकडेमी ने निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 126 रन बनाए। जिसमें हिमांशू नाबाद 39, पारस ने 19 और नीतेश ने 17 रन का योगदान दिया।
स्टेडियम की ओर से गेंदबाज जय कुमार ने तीन और अमित ने दो विकेट प्राप्त किए। जीत के लिए 127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स स्टेडियम ने 23.2 ओवर में पांच विकेट खोकर 129 रन बनाकर फाइनल में जगह बनाई। स्टेडियम की ओर से अनुज ने नाबाद 36, अभिज्ञान और अमित यादव ने 19-19 रनों का योगदान दिया। एनके एकडेमी के गेंदबाज हर बच्चन ने तीन, अमन और नीतेश ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। मैच में अंपायरिंग सुनील शुक्ला और जूली ने की। स्कोरिंग विक्की शुक्ला ने और कमेंट्री अनुज ने की।
विज्ञापन

मैच के दौरान एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. बीके सिंह, उप जिला क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार, प्रवीन भंसाली, देवेश चतुर्वेदी, आलोक गुप्ता, प्रबल प्रताप सिंह, मायाशंकर, आरजू सक्सेना प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें