फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खिलाड़ियों को आवासीय प्रशिक्षण का अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के खिलाड़ियों के लिए खुश खबरी है। खेल निदेशालय ने उनके लिए आवासीय सुविधा की व्यवस्था की है। इसके लिए विभिन्न खेलों के जनपद स्तरीय ट्रायल्स 12 फरवरी से शुरू कराने के निर्देश जिला क्रीड़ाधिकारी को दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि खेल निदेशालय के निर्देश पर प्रदेश के खेल हॉस्टलों में वर्ष 2020-21 के लिए अंडर 12 व अंडर 14 आयु वर्ग के बालक व बालिका खिलाड़ियों के चयन का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को बालक वर्ग जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती व हाकी का जनपदीय ट्रायल होगा। 13 को बालिका वर्ग का। 14 फरवरी को वॉलीबाल, फुटबाल, बैडमिंटन, टेबुल टेनिस बालक वर्ग वहीं 15 फरवरी को बालिका वर्ग का ट्रायल होगा। 16 फरवरी को कबड्डी, बास्केटबाल, तीरंदाजी व क्रिकेट का बालक वर्ग व 17 फरवरी को कबड्डी, बास्केटबाल, तीरंदाजी, एथलेटिक्सव हैंडबाल बालिका वर्ग का ट्रायल होगा। एथलेटिक्स, बाक्सिंग, जूडो व हैंडबाल बालक वर्ग का जनपदीय ट्रायल 18 फरवरी को होगा।
प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव वर्मा ने बताया कि ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले बालक व बालिकाओं की उम्र एक अप्रैल 2020 को 15 वर्ष से कम हो। जिमनास्टिक एवं तैराकी खेल में 12 वर्ष से कम आयु होना अनिवार्य है। इच्छुक प्रतिभागी जिला खेल कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर ट्रायल की तिथि से एक दिन पहले तक जमा कर सकते हैं। सभी अभिलेख बीएसए या जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से प्रमाणित व आयु प्रमाणपत्र प्रति हस्ताक्षरित होना आवश्यक है। बास्केटबाल व वॉलीबाल के लिए बालक वर्ग में लंबाई 175 सेमी व बालिका वर्ग में 160 सेमी होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें