फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दोस्तों की मौत... तीसरे साथी की हालत नाजुक; मची चीख पुकार

Mon, 12 Aug 2024 11:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीसरे की हालत नाजुक है। खबर मिली तो घरों में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सिकंदरा हाईवे पर पुलिस चौकी के सामने हुआ। बाइक सवार मथुरा की तरफ से आ रहे थे। ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


घटना रात करीब 9 बजे की है। मथुरा की तरफ से एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर आ रहे थे। रुनकता के समीप हाईवे पर पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। बाइत सवार उछलकर दूर जा गिरे। दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि एक व्यक्ति का शव रोड पर लगे डिवाइडर में जा फंसा। घटना देखकर हाईवे पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायल को अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों की पहचान दीपक (26) और कमल (25) निवासीगण राहुल नगर, बोदला के रूप में हुई। वहीं विमल (25) निवासी राहुल नगर, बोदला घायल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें