आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में बाह मार्ग पर रफ्तार ने दंपती की जान ले ली। कार ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दे दी। दंपती की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आगरा के बाह फतेहाबाद मार्ग पर शुक्रवार सुबह 9:00 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दंपत्ति कई फीट उछल कर रोड पर गिर गए। अनियंत्रित कार विद्युत पोल से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह 9:00 की करीब बाह -फतेहाबाद मार्ग पर सनराइज हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दंपती कई फीट उछलकर रोड पर गिर गए। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित कर विद्युत पोल से टकरा गई, जिससे विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया।
धमाके की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए। फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया। बाइक सवार दंपती जिला मुरैना थाना पोरसा निवासी बलराम (45 )पुत्र जनवेद सिंह ,रेखा (42) पत्नी बलराम सिंह हैं, जिन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं कार सवार कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस के द्वारा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।