फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार और बाइक की आमने-सामने से टक्कर, 15 फीट उछलकर गिरा युवक; दर्दनाक हादसे में हो गई मौत

Thu, 23 Jul 2026 08:52 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में शंकरगढ़ पुलिया पर तेज रफ्तार अर्टिगा कार की टक्कर से 37 वर्षीय शहजाद करीब 15 फीट दूर जा गिरे। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज स्थित शंकर गढ़ की पुलिया पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक 15 फीट उछलकर दूर जा गिरा। हादसे से मार्ग पर अफरातफरी मच गई। हादसे में युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Mudiya Mela 2026: मुड़िया मेला पर आगरा और मथुरा के बीच चलेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें शिड्यूल


मृतक की पहचान आजमपाड़ा निवासी 37 वर्षीय शहजाद के रूप में हुई। परिजन ने पुलिस को बताया कि वह शंकरगढ़ की पुलिया किसी काम से आए थे। वापस जाते समय तेज गति में अर्टिगा कार के चालक ने लापरवाही की। कार की टक्कर से शहजाद गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: एटा पुलिस की आधी रात को बदमाशों  से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; चोरी की बाइक और लूट का सामान बरामद


एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कार लेकर चालक भाग गया था। मगर पहचान होने पर कार बरामद कर ली गई। चालक को भी पकड़ लिया है। हालांकि मृतक के परिजन की तरफ से कोई लिखित शिकायत रात तक नहीं दी गई थी।

ये भी पढ़ें -   आगरा में दर्दनाक हादसा: नहाते समय पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो छात्र, दोनों की माैत; गांव में मची चीख पुकार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें