फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आधी रात को कार ने फैलाई दहशत, दीवार तोड़ SGST अधिकारी के घर में घुसी; एयरबैग ने बचाई युवक-युवती की जान

Mon, 29 Jun 2026 08:17 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के आवास विकास कॉलोनी में रविवार रात तेज रफ्तार कार एसजीएसटी अधिकारी के घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई। एयरबैग खुलने से कार सवार युवक और युवती की जान बच गई, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घर में घुसी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर चार (जगदीशपुरा) में रविवार रात को उस समय अफरातफरी मच गई, जब तेज रफ्तार कार हनुमान मंदिर तिराहे पर एसजीएसटी अधिकारी के घर की दीवार से टकरा गई। टक्कर से दीवार टूट गई और कार कुछ अंदर जा घुसी। हादसे के बाद लोग दूर भाग खड़े हुए। एयरबैग खुलने से कार चला रहा युवक और एक युवती की जान बच गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: ग्रेटर आगरा हाउसिंग स्कीम लॉन्च, प्लॉटों की बुकिंग आज से शुरू, जानें कीमत और खरीदने की पूरी प्रक्रिया


 

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि घटना रात 11 बजे की है। आवास विकास कॉलोनी निवासी एसवी सिंह जीएसटी अधिकारी हैं। एक कार भावना क्लार्क्स इन होटल की तरफ से आ रही थी। उनके घर की दीवार से टकरा गई। टक्कर से तेज धमाका हुआ। आवाज सुनकर लोग आए तब हादसे का पता चला। कार का अगला हिस्सा घर के अंदर घुसा हुआ था। कार हरदोई निवासी शिवम नामक युवक चला रहा था। उसके साथ एक युवती भी थी। दोनों की जान एयरबैग खुलने की वजह से बच गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों को मेडिकल के लिए भेजा।

ये भी पढ़ें -  UP: पीएम मोदी करेंगे आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का लोकार्पण! सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश


 
विज्ञापन

घर में घुसी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार को कब्जे में लेकर आवास विकास चौकी पर खड़ा कराया गया है। कार दिल्ली नंबर की थी। चालक ने बताया कि उनके वाहन से टक्कर हो गई थी। वह टक्कर के बाद जा रहे थे। पीछे स्कॉर्पियो गाड़ी आ रही थी। उन्हें लगा कि गाड़ी वाले उनका पीछा कर रहे थे। इसलिए कार की स्पीड बढ़ा दी। रास्ते का पता नहीं था। हनुमान तिराहे के पास कार टकरा गई। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, जिससे स्कॉर्पियो का पता किया जा सके। युवक-युवती से भी पूछताछ की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें