फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत

Mon, 13 Apr 2026 11:24 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना जगदीशपुरा के बौद्ध विहार, खतैना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। परिजन उन्हें गंभीर अवस्था में एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

खतैना निवासी विशाल ने बताया कि उनके 51 वर्षीय पिता मुकेश कुमार रात 11:30 बजे घर से दूध लेने के लिए निकले थे। जगदीशपुरा से लोहामंडी की ओर जाने के लिए बौद्ध विहार के सामने से सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बुलेट सवार युवक ने बिना हॉर्न दिए गाड़ी दौड़ाते हुए पिता को सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन

पिता उछल कर दूर जा गिरे। उनके सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गए। जानकारी होने पर वह परिवार के लोगों के साथ पहुंचे और पिता को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बाइक सवार लोहामंडी के तेलीपाड़ा क्षेत्र के नौबस्ता निवासी फैजल पुत्र सरफराज को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें