फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कोहरा छटा... फिर भी नहीं बढ़ी रफ्तार, 12 घंटे तक देरी से पहुंची ट्रेनें; यात्री हुए हलकान

Sun, 04 Feb 2024 01:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में कोहरा छट गया है। इसके बाद भी ट्रेनों की रफ्तार नहीं बढ़ी। 12 घंटे तक देरी से पहुंची। इससे यात्री प्लेटफॉर्म पर परेशान होते रहे। अभी दो दिन 50 से अधिक ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बीते कुछ दिनों से कोहरे में कमी आई है। इसके बाद भी ट्रेनों की रफ्तार नहीं बढ़ी। शनिवार को भी 20 से अधिक ट्रेनें लेट रहीं। सबसे ज्यादा हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस और हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम मंगला एक्सप्रेस 12-12 घंटे देरी से आगरा कैंट स्टेशन पर आई। इससे यात्री परेशान रहे।

विज्ञापन


रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा में कोहरा कम हुआ है, लेकिन बाहर अभी भी इसका असर है। इस कारण ट्रेनें देरी से आ रही हैं। हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति स्टेशन शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस 11.20 घंटे, हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 10.27 घंटे, पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 11 घंटे, हैदराबाद-हजरत निजामुद्दीन दक्षिण एक्सप्रेस 9.14 घंटे, कमलापति स्टेशन-हजरत निजामुद्दीन शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस 7.08 घंटे और बंगलूरू-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस-चेन्नई-नई दिल्ली जीटी एक्सप्रेस 7-7 घंटे देरी से आईं।

चेन्नई-नई दिल्ली तमिलनाडु एक्सप्रेस 4.25 घंटे, विशाखापट्टनम-नई दिल्ली आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस 5.53 घंटे, मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 5.22 घंटे, हजरत निजामुद्दीन-हैदराबाद दक्षिण एक्सप्रेस 5.22 घंटे, एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन मंगला एक्सप्रेस 2.11 घंटे, मुंबई सीएसटी-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस 2.36 घंटे, जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस 2.16 घंटे देरी से आगरा कैंट पहुंचीं।

छह तक निरस्त रहेंगी 50 से अधिक ट्रेनें

मथुरा जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते 6 फरवरी तक 50 से अधिक ट्रेनें निरस्त रहेंगी। शनिवार को भी मथुरा और आगरा से गुजरने वाली 30 से अधिक ट्रेनें नहीं चलीं। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। कई यात्रियों ने ट्रेन की टिकट भी निरस्त करा दी है। 6 फरवरी तक मरम्मत कार्य पूरा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें