मैनपुरी। कोरोना महामारी के बीच रविवार को घोषित कोरोना कर्फ्यू के बीच जिले से होकर गुजरने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें भी बंद रहेंगी। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि फर्रुखाबाद और टूंडला स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के साथ ही मैनपुरी से इटावा होकर आगरा जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन भी बंद रहेंगी।
स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि रेलवे विभाग ने रविवार को लगने वाले कोरोना कर्फ्यू के कारण जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन बंद किया है। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 01918 टूंडला फर्रुखाबाद और ट्रेन संख्या 01917 फर्रुखाबाद टूंडला स्पेशल ट्रेन 18 अप्रैल को पूरी तरह से बंद रहेगी।
ट्रेन संख्या 01909 आगरा-मैनपुरी स्पेशल ट्रेन जो इटावा होकर मैनपुरी पहुंचती है 18 अप्रैल को बंद रहेगी।ट्रेन संख्या 01910 मैनपुरी से इटावा होते हुए आगरा जाने वाली स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल को बंद रहेगी। स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे विभागीय आदेशों के पालन में रेलवे का सहयोग प्रदान करें।
कोरोना महामारी के कारण फिलहाल ट्रेनों को एक दिन के लिए बंद किया गया है। टूंडला और फर्रुखाबाद स्पेशल ट्रेन अप और डाउन 18 अप्रैल को बंद रहेगी, जबकि इटावा होकर आगरा जाने वाली स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल को भी बंद रहेगी।
एचएस मीणा स्टेशन अधीक्षक मैनपुरी