फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी पर होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पुलिस लाइन में शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग की। डीएम ने कहा मतपत्र फाड़े, मतपेटी छीनी, मतपेटी में पानी डाला तो आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वालों पर हर हाल में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा मतदान के दिन निरंतर क्रियाशील रहकर बूथों का भ्रमण करें। किसी भी स्थान पर भीड़ एकत्र न होने दें। मतदाता मतदान के बाद बूथ पर न रुकें। बूथ पर तैनात मतदान अभिकर्ताओं की गतिविधियों पर नजर रखें। जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने मतदान केंद्र पर ए-4 साइज के कागज पर सेक्टर, जोनल, संबंधित सीओ, एसडीएम, थानाध्यक्ष, एडीएम, एएसपी, एसपी, डीएम के मोबाइल नंबर लिखकर चस्पा कराएं।
ताकि पीठासीन अधिकारी तत्काल सूचना दे सकें। कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति मतदान केंद्र की 200 मीटर की परिधि में प्रवेश न करे। बूथ पर तैनात पुलिस कर्मियों की पहली प्राथमिकता बूथ, मतपेटिकाओं की सुरक्षा करना है। एडीएम बी राम, एएसपी मधुबन कुमार सिंह, एसडीएम ऋषिराज, रतन वर्मा, सुधीर कुमार, अनिल कटियार, मानसिंह पुंडीर, सीओ अभय नरायन राय, अमर बहादुर सिंह, अशोक कुमार, आलोक कुमार अग्रहरि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जरूरत पर बेझिझक शस्त्र का प्रयोग करें
एसपी अविनाश पांडेय ने कहा पंचायत चुनाव में यदि शस्त्र की जरूरत पड़े तो उसका भी प्रयोग बेझिझक करें। मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने वालों से सख्ती से निपटें। जिन लोगों को 107/16 में पाबंद किया गया है। उन्हें हिदायत दें गड़बड़ी की तो जेल जाएंगे। पूरी पार्टी एक समय पर खाना न खाए। एक एक कर्मी ही खाना खाए। कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करें। मास्क से नाक-मुंह को ढककर रखें। ड्यूटी के दौरान कोई पुलिसकर्मी मास्क लगाए नहीं मिला तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें