फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अग्निवीर भर्ती रैली के लिए विशेष ट्रेन चली

Thu, 05 Dec 2024 01:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजीमेंट सेंटर में अग्निवीर भर्ती रैली के मद्देनजर रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाई गई है। यह ट्रेन 4 से 6 दिसबंर तक फतेहगढ़ से चलकर कासगंज होते हुए मथुरा छावनी तक संचालित होगी।
विज्ञापन

फतेहगढ़ में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए ट्रेन संख्या 05325 अग्निवीर स्पेशल फतेहगढ़ से रात्रि 11:25 बजे चलकर रात 01.10 बजे कासगंज पहुंचेगी। यहां से ट्रेन 01:13 बजे चलकर मथुरा छावनी सुबह के 3:15 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन संख्या 5326 के रूप में मथुरा छावनी से सुबह 4:20 बजे चलकर 5.55 बजे कासगंज आएगी। यहां से छह बजे चलकर यह ट्रेन सुबह 8:25 बजे फतेहगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें