फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अनुपस्थित दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन कटा

Thu, 05 Dec 2024 01:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दो केंद्रों पर अनुपस्थित मिलीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अनुपस्थित मिलने पर एक दिन का वेतन काट दिया। वहीं, लापरवाही बरतने पर प्रभारी सीडीपीओ ललिता व मुख्य सेविका मालती से स्पष्टीकरण मांगा गया है।उप जिलाधिकारी अनेग सिंह तीन नवंबर को सहावर के ग्राम छितौनी का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यकर्ता रेखा चौहान अनुपस्थित मिली। केंद्र में पंजीकृत 55 बच्चों के सापेक्ष 10 बच्चे उपस्थित मिले। बच्चों के पास किताबें नहीं मिली। बच्चों के खेल का सामान भी नहीं मिला। इसी गांव के दूसरे केंद्र पर कार्यकर्ता नीता शर्मा देरी से पहुंचीं। पंजीकृत 65 बच्चों में से नौ उपस्थित मिले। बच्चे जमीन पर बैठे थे। बच्चों के पास किताब व खेल का सामान नहीं मिला। अभिभावकों ने कार्यकर्ता के कभी-कभी आने की जानकारी दी। कार्यकर्ता ने अभिलेख भी नहीं दिखाए। एसडीएम ने अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी। इसके बाद डीएम ने दोनों कार्यकर्ताओं का एक दिन का वेतन काट दिया। इसके साथ ही प्रभारी सीडीपीओ व मुख्य सेविका को तीन दिन में स्थिति स्पष्ट करने तथा प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करते हुए विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी को भी तीन दिन में स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश के साथ प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी के साथ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें