फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताजमहल में पानी न मिला... तो गश खाकर गिर गई स्पेनिश पर्यटक, आदेश बन रहा मुसीबत

Tue, 20 Aug 2024 10:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल के मुख्य गुंबद में पानी न मिलने पर स्पेनिश पर्यटक बेहाल हो गई। वह गश खाकर गिर गई। मुख्य गुंबद में पानी न ले जाने देने का आदेश मुसीबत बन रहा है। 
विज्ञापन
ताजमहल में पानी न मिला... तो गश खाकर गिर गई स्पेनिश पर्यटक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल के मुख्य गुंबद के अंदर स्पेन से आई पर्यटक पानी न मिलने के कारण प्यास से बेहाल हो गई। वह गश खाकर गिर गई। पर्यटक के गिरने की खबर पाकर सीआईएसएफ के जवान दौड़े और पानी की बोतल लेकर आए। तब तक उसके साथी महिला पर्यटक की मालिश कर उसे होश में लाने का प्रयास करते रहे। मंगलवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया।

विज्ञापन

 
ताजमहल को तेजो महालय मानकर हिंदू महासभा के सदस्यों ने सावन के सोमवार को मुख्य गुंबद पर गंगाजल चढ़ा दिया था। इस पर एएसआई ने पर्यटकों को पानी की बोतल लेकर मकबरे पर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे उमस से बेहाल पर्यटकों की मुसीबत और बढ़ गई है। मंगलवार को वायरल हुए वीडियो में स्पेनिश पर्यटक ताज के मुख्य मकबरे में फर्श पर गिरी हुई नजर आ रही है, जो डिहाइड्रेशन की शिकार होने के कारण गश खाकर गिर गई। 

आगरा एप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन अध्यक्ष शमशुद्दीन ने एएसआई से मांग की है कि एक-दो लोगों की गलती की सजा हर दिन हजारों पर्यटकों को दी जा रही है। एएसआई अपनी सुरक्षा बढ़ाए ताकि लोग ऐसे काम न कर सकें। उन्होंने इस आदेश पर सवाल उठाया कि क्या ट्रेन हादसा होने पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के अगले दिन आए 17 हजार सैलानी

ताजमहल पर मंगलवार को 17251 पर्यटक आए। रक्षाबंधन के अगले दिन परिवार के साथ ताजमहल आने वालों की संख्या ज्यादा नजर आई। राखी के त्योहार पर आए लोगों के साथ एनसीआर से भी बड़ी संख्या में लोग ताजमहल के दीदार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें