फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर सपा नेताओं का जमावाड़ा, कर रहे निगरानी

विज्ञापन
कासगंज मतगणना केंद्र के अंदर जा रहे मोबाइल टॉयलेट को चेक करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। सपा के कार्यकर्ता ईवीएम की सुरक्षा को लेकर काफी शंका में हैं। पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के कड़ी निगरानी रखने के निर्देश के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं का डेरा मतगणना स्थल पर लगा हुआ है। मंगलवार और बुधवार की रात्रि को जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मतगणना परिसर के बाहर बैठकर पूरी रात जागरण किया। वहीं, दिनभर मंडी परिसर में सपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा नजर आया। सपा कार्यकर्ता मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं में जुटे रहे। लोगों के वाहनों की निगरानी करते नजर आए।
विज्ञापन

मतदान संपन्न होने के बाद 20 फरवरी से ही सपा कार्यकर्ता मतगणना स्थल पर नजर बनाए थे, लेकिन मंगलवार को वाराणसी में ईवीएम को बिना सुरक्षा और बिना प्रत्याशियों के परिवहन को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद के बाद सपा के मुखिया ने कार्यकर्ताओं से सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस आह्वान के बाद मंगलवार की रात्रि से सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का मंडी परिसर जमावड़ा लग गया। बुधवार को पूरे दिन लगाता सपा नेता व कार्यकर्ता मंडी परिसर में पहुंच रहे थे। पार्टी प्रत्याशी भी मंडी परिसर में पहुंचकर सुरक्षा के लाइव प्रसारण को देख रहे थे। बुधवार की रात्रि को भी कार्यकर्ताओं ने कड़ी निगरानी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें