फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छावनी से बजेगा सपा का चुनावी बिगुल, श्याम लाल कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश; दावेदारों की भी टटोलेंगे नब्ज

Mon, 03 Aug 2026 10:11 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

समाजवादी पार्टी 5 अगस्त को आगरा के छावनी क्षेत्र से विधानसभा चुनाव 2027 के लिए चुनावी अभियान का आगाज करेगी। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल दो दिवसीय दौरे पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन, पीडीए अभियान और घर-घर जनसंपर्क का मंत्र देंगे।
विज्ञापन
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी 5 अगस्त को छावनी क्षेत्र से विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल फूंकने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल दो दिन के आगरा दौर पर आ रहे हैं। छीपीटोला स्थित आंबेडकर समुदाय भवन में वह कार्यकर्ता सम्मेलन से चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगे।
विज्ञापन


जीवनी मंडी स्थित कैंप कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष के आगमन और तैयारियों के बारे में सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने बैठक की। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष 4 अगस्त को शहर पहुंचेंगे। 5 अगस्त को सुबह 11 बजे से होने वाले सम्मेलन में वह कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन, पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान के विस्तार और घर-घर जनसंपर्क का मंत्र देंगे। उन्होंने दावा किया कि यह सम्मेलन 2027 में सत्ता परिवर्तन के संकल्प का आगाज होगा। सम्मेलन में सभी जोन और सेक्टर प्रभारियों, फ्रंटल संगठनों, महिला व युवा सभा के पदाधिकारियों से अधिक संख्या में जुटने की अपील की गई है। इस दौरान महानगर महासचिव पुष्पेंद्र शर्मा, छात्रसभा अध्यक्ष अमित सिंह, मनोज गुप्ता, चौधरी फरान, प्रमोद यादव, रोहित नासिर और आशु अफरीदी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -  UP: अनदेखी का शिकार मुगलिया दौर का निगरानी टावर, दरक रहा पुल छिंगा मोदी दरवाजा; बादशाही ईंटें दे रहीं टूटने का सबूत
विज्ञापन
विज्ञापन



ये होंगे प्रमुख मुद्दे
- मजबूत बूथ और पीडीए की एकजुट शक्ति के दम पर प्रदेश में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया जाएगा।
- महंगाई, बेरोजगारी और आम जनता के मुद्दों पर भाजपा सरकार को विफल बताते हुए जन संघर्ष तेज करने की रणनीति बनेगी।


दावेदारों की टटोलेंगे नब्ज
पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति ने रविवार को फतेहाबाद रोड स्थित कार्यालय में मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल दो दिन आगरा में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। टिकट के दावेदारों की नब्ज टटोलेंगे। जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह ने बताया कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त है। प्रदेश सचिव राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि पीडीए के साथ ब्राह्मण समाज का भी समाजवादी पार्टी को समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें