कानून तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेकर कबीलाई संस्कृति अपनाना किसी भी कीमत पर उचित नहीं है। जो लोग संविधान और कानून को तोड़ने का काम कर रहे हैं, वह देश विरोधी मानसिकता अपना रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कानून के दायरे में सख्त कार्रवाई होगी।
प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि किसी के द्वारा भी ऐसा बयान नहीं दिया जाना चाहिए, जो संविधान की मंशा के विपरीत हो। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार अच्छा काम कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को बिना भेदभाव के मिल रहा है।