फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सांसद रामजीलाल सुमन का करणी सेना को तगड़ा जवाब, टूट जाऊं या झुक जाऊं...गलतफहमी नहीं पालना

Mon, 28 Apr 2025 03:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा की धमकी के बाद अब सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने चुप्पी तोड़ दी है। मीडिया से बात करते हुए साफ-साफ कहा कि वो लोग सोचते हैं इन सब से मैं टूट जाऊंगा या झुक जाऊंगा तो यह उनकी गलतफहमी है। 
 
विज्ञापन
रामजीलाल सुमन और ओकेन्द्र राणा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिन्हें लगता है, इन हमलों से मैं टूट जाऊंगा। समझौता कर लूंगा। वो बड़ी गलतफहमी के शिकार हैं। मैं दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक की आवाज उठाता रहूंगा। समाजवादी कार्यकर्ता के नाते यही मेरा धर्म है। ये कहना है सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  UP: सपा का मिशन 2027 और सपा सांसद पर दूसरी बार करणी सेना का हमला...सियासी मायने समझें, अखिलेश को बड़ा फायदा!






 

अलीगढ़ और बुलंदशहर के बीच रविवार को दो जगह हुए हमलों के बाद सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन संजय प्लेस स्थित आवास पर मीडिया से मुखातिब थे। सुमन ने कहा, मुझ पर तीन बार कातिलाना हमला हुआ। लेकिन, मुझे इन हमलों की परवाह नहीं। मैं कमजोर और दलित वर्ग के साथ खड़ा रहूंगा। 



ये भी पढ़ें -  UP: मेरी हत्या कराना चाहती है सरकार...करणी सेना ने इस तरह किया हमला, सपा सांसद ने बताया दहशत को वो मंजर


 

सुमन ने कहा, प्रदेश का माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों को सरकार से संरक्षण प्राप्त है। कातिलाना हमला करने वालों को पुलिस ने सम्मान रात में छोड़ दिया। जबकि हमारे खिलाफ पेशबंदी में पुलिस ने अपने गुनाह छिपाने के लिए झूठा मुकदमा दर्ज कराया। 


ये भी पढ़ें -  UP: करणी सेना अध्यक्ष ओकेंद्र राणा की खुली धमकी, जब तक तोड़ेंगे नहीं, छोड़ेंगे नहीं...अखिलेश को भी खुली चुनौती

 
विज्ञापन

प्रदेश में दलित उत्पीड़न के मामलों की बाढ़ सी आ गई है। विशेष वर्ग के लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से उनके इस सरकार में हौसले बुलंद हैं। सुरक्षा के सवाल पर सुमन ने कहा उपराष्ट्रपति, गृहमंत्री, डीजीपी और गृह सचिव से सुरक्षा के लिए पत्राचार किया था। एक माह से ज्यादा समय गुजर गया। 

सपा सांसद ने कहा कि अगर उन्हें मेरी जान की परवाह होती तो सुरक्षा मिल गई होती। सुरक्षा नहीं मिलने से साफ तौर से षडयंत्र की बू आ रही है। सुरक्षा के बाबत हाईकोर्ट में सुनवाई है। मुझे हाईकोर्ट से ही सुरक्षा मिलने की उम्मीद है। सुमन ने हमले के बाद रविवार को सरकार पर हत्या कराने की साजिश रचने के आरोप लगाए थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें