फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने दी दो-दो हाथ करने की चुनाैती...क्षत्रिय सभा के पदाधिकारी बोले- हम भी तैयार

Thu, 17 Apr 2025 09:10 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर दिए विवादित बयान के बाद आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब क्षत्रिय सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि सपा सांसद  ने दो-दो हाथ करने की चुनाैती दी है तो वह भी तैयार हैं।
विज्ञापन
सपा सांसद रामजीलाल सुमन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा सांसद रामजीलाल सुमन प्रदेश में जातीय संघर्ष पैदा करना चाहते हैं। मगर, जनता उनकी इस कोशिश को कामयाब नहीं होने देगी। अगर, वो दो-दो हाथ करने की चुनाैती दे रहे हैं तो हम भी तैयार हैं। महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं है। ये बातें बुधवार को क्षत्रिय सदन में आयोजित पत्रकार वार्ता में क्षत्रिय सभा जिला आगरा के पदाधिकारियों ने कहीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-राणा सांगा विवाद: हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने दिया डीएनए जांच के लिए नमूना...सपा सांसद को दी ये चुनाैती

 
Trending Videos

क्षत्रिय करणी सेना के नवनियुक्त राष्ट्रीय संरक्षक भंवर सिंह चाैहान ने कहा कि अगर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 19 अप्रैल को आगरा आकर सांसद के बयान का समर्थन करते हैं तो उनका भी विरोध किया जाएगा। रणनीति बनाकर सबक सिखाया जाएगा। क्षत्रिय सभा के जिलाध्यक्ष डाॅ. अनिल कुमार सिंह हैं। आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार की जा रही है। इसमें सक्रिय सामाजिक और सनातनी संगठनों को साथ लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें-UP: शादी से पांच दिन पहले उठी दूल्हे की अर्थी..पिता के सामने इकलाैते बेटे ने तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम


 

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष टीपी सिंह ने कहा कि सुमन ने अनर्गल बयान देकर समाज को तोड़ने का कार्य किया है। अखिल भारतीय मेवाड़ी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप चाैहान और क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष इंजीनियर मुनेंद्र परमार ने कहा कि सांसद सुमन ने बेबुनियादी बयान बंद नहीं किए तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

 
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह परमार, भाजपा पार्षद शरद चाैहान, पूर्व जिलाध्यक्ष क्षत्रिय सभा आरपी सिंह जादाैन, धनवीर सिंह तोमर, शाखाध्यक्ष विनोद परमार, गाैरव परमार, राज परमार, वरुण चाैहान आदि माैजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें