फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा सांसद रामजीलाल सुमन के साथ मंच पर हुई ऐसी हरकत, नाराज हो गए; कार्यक्रम के बीच से ही लौटे

Sun, 15 Feb 2026 09:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सपा सांसद रामजीलाल सुमन  जूता मंडी में हुए भीम नगरी केंद्रीय कार्यालय के उदघाटन समारोह में पहुंचे थे। यहां सांसद को प्रोटोकॉल के तहत उचित सम्मान और तवज्जो नहीं मिला, जिससे वे नाराज हो गए। 
विज्ञापन
वापस जाते सपा सांसद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पंचकुइयां स्थित जूता मंडी परिसर में रविवार को 31वीं भीम नगरी के केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन समारोह में उस समय खलबली मच गई, जब समाजवादी पार्टी सांसद रामजीलाल सुमन कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चले गए। बताया जा रहा है कि सांसद को प्रोटोकॉल के तहत उचित सम्मान और तवज्जो न मिलने से खासे नाराज थे।
विज्ञापन


भीम नगरी आयोजन समिति का जूता मंडी में केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन समारोह हो रहा था। मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय मौजूद थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को आमंत्रित किया गया था। चर्चा है कि जैसे ही सांसद रामजीलाल सुमन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। मंच पर बैठने की व्यवस्था को लेकर वे असहज दिखे। जब उन्हें लगा कि उनके कद और पद के अनुरूप उचित सम्मान नहीं दिया जा रहा है, तो उन्होंने फीता कटने और उद्घाटन होने का भी इंतजार नहीं किया।

समर्थकों के साथ मंच से नीचे उतरे और सीधे अपनी गाड़ी की में जोकर बैठ गए। सांसद के अचानक जाने से आयोजकों के हाथ-पांव फूल गए। आयोजन समिति सदस्य सांसद को मनाने उनकी गाड़ी तक गए। लेकिन, सांसद वहां से आवास के लिए चले गए। उन्होंने बताया कि मंच का माहौल ठीक नहीं था। इसलिए चला आया। नाराजगी की कोई बात नहीं है। मंच पर भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, डीएम अरविंद बंगारी, करतार सिंह भारती, धर्मेंद्र सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें