आगरा में महाशिवरात्रि के अवसर पर हिंदी महसभा के नेता द्वारा ताजमहल पर अभिषेक करने का एलान किया गया। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई। उन्हें ताज के पश्चिमी गेट से हिरासत में ले लिया गया।
ताजमहल पर महाशिवरात्रि मनाने के एलान के बाद रविवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के मंडल महामंत्री नितेश भारद्वाज को पुलिस ने पश्चिमी गेट से हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
महासभा के पदाधिकारियों ने कहा था कि शाहजहां के उर्स से ताज अपवित्र हुआ है। महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने महाशिवरात्रि पर ताज परिसर को गोमूत्र, गोबर और गंगाजल से शुद्ध करने और वहां पूजा करने की घोषणा की थी। सतर्कता बरतते हुए पुलिस ने महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष मीना दिवाकर और जिलाध्यक्ष मीरा राठौर को आवास पर ही नजरबंद कर दिया।
वहीं शहर महामंत्री नंदू, बबलू निषाद सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आगरा किला के पास नजरबंद किया। पुलिस की कार्रवाई से नाराज जिलाध्यक्ष मीरा राठौर अपने निवास पर ही आमरण अनशन पर बैठ गईं।