फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कासगंज के सपा नेता उर्वेस यादव की डेंगू से मौत, दिल्ली के निजी अस्पताल में चल रहा था उपचार

Mon, 23 Oct 2023 07:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य उर्वेस की की डेंगू से मौत हो गई। उनका उपचार दिल्ली में चल रहा था। सपा नेता की मौत की खबर मिलते ही उनके आवास पर समर्थकों की भीड़ पहुंच गई। कई बेड़ा नेता भी उनके आवास पर पहुंचे।
 
विज्ञापन
सपा नेता उर्वेस यादव की डेंगू से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के पटियाली से सपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य की डेंगू से दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। सपा नेता की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची तो उनके आवास पर लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। देन शाम उनका शव आवास पर पहुंचा। 
विज्ञापन


सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य उर्वेस निवासी चांदपुर पटियाली को छह दिन पहले बुखार आया। परिजन उनको निजी चिकित्सक के पास ले गए। जब बुखार नहीं उतरा तो उनको बरेली ले जाया गया। जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। राहत न मिलने पर परिजन उनको दिल्ली ले गए। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सपा नेता की मौत की खबर मिलने के बाद उनके आवास पर समर्थकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। कई नेता भी उनके आवास पर पहुंचे। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

ये भी पढ़ें - किशोर की हत्या: ट्रैक्टर के हैरो से काटा, फिर खेत में दफनाई लाश और ऊपर से कर दी आलू की फसल की बुवाई
विज्ञापन

डेंगू ने ली 49 जानें 
बता दें कासगंज में डेंगू से मौत का आंकड़ा बढ़कर 49 पर पहुंच गया। 3 मरीज डेंगू संक्रमित निकल आए, जबकि एक मरीज मलेरिया का व दो मरीज टाइफाइड संक्रमित निकले। जिले में लगातार मौत का आंकड़ा बढ़न से चिंता बढ़ रही है।
विज्ञापन

नए मरीज मिले 
आवास विकास कालोनी निवासी ख्याती (9) के बुखार की शिकायत होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके अलावा अमांपुर के अलीपुर में दो बुखार पीडित मरीजों के निजी चिकित्सकों के यहां डेंगू की पुष्टि हुई। सोरों में एक मरीज मलेरिया संक्रमित निकला। जिला अस्पताल पर पर्व की वजह से सुबह 11बजे तक ओपीडी खुली। इस बीच 387 मरीज अस्पताल पर आए जिसमें से 55 मरीज बुखार से पीडित मिले। जबकि 10 मरीज डायरिया के तथा 29 मरीज सांस के रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें