फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सपा नेता ने दौड़ाई कार, चार लोगों को मारी टक्कर; थाने में यूं किया समझौता

Sun, 14 Apr 2024 08:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

वजीरपुरा रोड पर सेंट पीटर्स स्कूल के बाहर सपा नेता की तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई। इस दौरान कार की चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए। भीड़ ने सपा नेता को घेरा तो मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें थाने ले आई। यहां काफी देर तक चली बातचीत के बीच समझौता हो गया। 

 
विज्ञापन
Agra News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के वजीरपुरा रोड पर शनिवार की दोपहर एक सपा नेता की कार बेकाबू हो गई। कार ने चार लोगों को घायल कर दिया। लोगों ने कार चालक को घेर लिया। पुलिस उसे बचाकर थाने ले गई।  थाने में सपा नेता ने सभी का इलाज करने का वादा कर समझौता कर लिया।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश स्तरीय नेता शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी कार से पालीवाल पार्क से वजीरपुरा रोड की ओर जा रहे थे। लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। पहले छोटेलाल नामक राहगीर को चपेट में लिया। वह कई मीटर तक घिसट गया। इसके बाद आइसक्रीम की ठेल वाले को टक्कर मारती हुई, जीवनी मंडी के पीयूष अग्रवाल व उनकी बच्ची को टक्कर मारती हुई आगे निकल गई।

इसके बाद सोनिया की स्कूटी में भी टक्कर मार दी। इससे सड़क पर भगदड़ मच गई। लोगों ने कार वाले घेर लिया। हादसे में पीयूष, उनकी बेटी समेत तीन लोगों को चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक सपा नेता को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसे के मामले में समझौता हो गया। कार चालक ने पुलिस को बताया कि कार चलाते वक्त रक्तचाप बढ़ने से तबीयत बिगड़ गई थी। वह कार से नियंत्रण खो बैठा था। उसने घायलों का इलाज कराने और क्षतिपूर्ति देने का समझौता किया है। पीड़ितों ने तहरीर भी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें