फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: करहल से अखिलेश के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद सपा नेता ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में शामिल

Fri, 21 Jan 2022 04:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

करहल के गांव किरथुआ निवासी रघुपाल सिंह भदौरिया समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रहे हैं। वह लंबे समय से सपा से दूरी बना चुके थे। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की घोषणा के अगले ही दिन समाजवादी पार्टी (सपा) को झटका लगा है। करहल विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता रघुपाल सिंह भदौरिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ली।  

विज्ञापन


करहल के गांव किरथुआ निवासी रघुपाल सिंह भदौरिया समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रहे हैं। वह प्रधान भी रह चुके हैं। उन्होंने लंबे समय से सपा से दूरी बना ली थी। भाजपा में शामिल होने के बाद रघुपाल सिंह ने सपा पर जातिवाद का आरोप लगाया। उनका कहना है कि सपा में यादव जाति के लोगों को ज्यादा महत्व दिया जाता है। 

करहल से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश 
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। गुरुवार शाम को सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने फोन पर इसकी पुष्टि की। इससे जिला संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह है, लेकिन अगले ही दिन क्षेत्र के रघुपाल सिंह भाजपा में शामिल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें