फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा तैयार कर रही नई सियासी जमीन, जहां पीडीए ही नहीं...अगड़े वर्ग के लिए भी खोला खजाना

Tue, 22 Apr 2025 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

समाजवादी पार्टी नई सियासी जमीन अपराध पीड़ितों के आंसू पोछ कर तैयार कर रही है। पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) के साथ अगड़े वर्ग के पीड़ितों के लिए भी पार्टी ने खजाना खोल दिया है। 
 
विज्ञापन
सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) की राजनीतिक जमीन तैयार करने के लिए समाजवादी पार्टी अपराध पीड़ितों के आंसू पोछ रही है। आर्थिक सहयोग से उनके जख्मों पर मरहम लगा रही है। इसके लिए पार्टी ने खजाना खोल रखा है जबकि अन्य दल सिर्फ संवेदनाएं व्यक्त करने तक सीमित हैं।
विज्ञापन


सिर्फ पीडीए ही नहीं, अगड़े वर्ग के पीड़ितों के लिए भी सपा मदद को हाथ बढ़ा रही है। पिछले एक साल में करीब 31 लाख रुपये की सहयोग राशि बांटी गई है। डौकी स्थित कबीस चौकी पर पुलिस हिरासत में पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की मदद की गई। एत्मादपुर के रूपधनु में पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर सिकरवार भाइयों ने आत्महत्या की। आश्रितों को सपा ने एक-एक लाख रुपये की मदद मुहैया कराई।

ये भी पढ़ें -  UP: सपा सांसद रामजी लाल सुमन की चेतावनी, दलितों का उत्पीड़न नहीं रुका तो होंगे गंभीर परिणाम
विज्ञापन



 
Trending Videos

पार्टी ने हाथरस भगदड़ कांड में मारे गए आगरा के 17 लोगों को एक-एक लाख रुपये के हिसाब से 17 लाख रुपये बांटे। इसके अलावा जगदीशपुरा थाना में पुलिस हिरासत में दम तोड़ने वाले वाल्मीकि परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की। इसके अलावा एत्मादपुर में तिरंगा झंडा फहराते समय छत गिरकर दम तोड़ने वाले मुस्लिम बच्चे के परिवार को भी एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी।

ये भी पढ़ें -  UP: अमेरिकी उप राष्ट्रपति ताजमहल का करेंगे दीदार, लेकिन आगरा में नहीं करेंगे रात्रि प्रवास...जानें वजह



 


संवेदनशील हैं अखिलेश
सपा के महानगर अध्यक्ष  चौधरी वाजिद निसार ने कहा कि अपराध पीड़ितों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संवेदनशील हैं। जहां भी जुल्म होता है, वो उनके साथ खड़े हो जाते हैं।
 

 

नहीं देखते जाति और धर्म
सपा के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा निषाद ने बताया कि पीड़ित कोई भी हो। अगर उसके साथ ज्यादती होती है तो समाजवादी पार्टी उनके हक की आवाज उठाती है। हम जाति और धर्म देखकर राजनीति नहीं करते।
 
 
विज्ञापन

महिलाओं सम्मान सुरक्षित
सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष प्रियंका चौहान ने बताया कि सपा में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित है। पार्टी नेतृत्व भी इस बात को लेकर गंभीर है। महिला अपराधों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखर रहते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें