मरीजों को दवाएं देने के साथ ही धूप और गर्मी से बचने की सलाह भी दे रहे हैं। इमरजेंसी प्रभारी डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि गर्मी के कारण उल्टी-दस्त, पेट में दर्द, सिर में दर्द घबराहट के मरीजों की संख्या बढ़ी है। शादी-समारोह में भोजन करने से फूड पॉयजनिंग के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। इनको दवा देने के साथ ही गर्मी से बचाव के बारे में भी जागरूक कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें - UP Weather Forecast: भीषण गर्मी का यलो अलर्ट... 43 डिग्री पहुंच सकता पारा, मौसम विमाग ने दी लू की चेतावनी
इन बातों का रखें ख्याल
- 4-5 लीटर पानी पीएं, हाथ-पैरों को ठंडे पानी से धोएं।
- धूप में निकलने से आधा घंटे पहले सनक्रीम लगाएं।
- शराब-तंबाकू का उपयोग और धूम्रपान न करें।
- बच्चों को सूरज ढलने के बाद ही बाहर खेलने दें।
- सलाद, रसदार फल खाएं, शिकंजी और लस्सी-छाछ पीएं।