फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी ने बदले आरक्षण के अनुसार रविवार को जिला पंचायत सदस्यों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। सपा जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने जिला पंचायत के 33 वार्डों में से 30 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए हैं ।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आरक्षण पूरा होने के बाद सपा जिला पंचायत के प्रत्याशी घोषित करने में एक बार फिर आगे निकल गई। बसपा और भाजपा से पूर्व सपा ने रविवार को जिला पंचायत के 30 वार्डों के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
इनमें वार्ड नंबर एक से देवेंद्र कुमार, वार्ड नंबर दो से श्याम मोहन उर्फ कल्लू यादव, वार्ड तीन से अर्चना यादव पत्नी धर्मेंद्र यादव, वार्ड नंबर चार से मनोज कुमार सलेमपुर, वार्ड छह से रामसिया देवी, वार्ड सात से दिनेश यादव, आठ से शीलेंद्र यादव नगर अकोला, वार्ड नो से प्रशांत यादव फरीदा और वार्ड नंबर 10 से पूर्व विधायक राम प्रकाश यादव के बेटे यादवेंद्र उर्फ टीटू यादव को प्रत्याशी बनाया है। इसी प्रकार जिला पंचायत के वार्ड नंबर 11 से रिंकी यादव, वार्ड 12 से अरुण कुमार, वार्ड 13 से मोहरश्री कोरी, वार्ड 14 से हरिप्रसाद, वार्ड 15 से इंद्रावती बघेल तथा वार्ड नंबर 16 से सीमा दिवाकर पत्नी राकेश दिवाकर को प्रत्याशी बनाया गया है।
वार्ड नंबर 17 से राखी दिवाकर, वार्ड नंबर 18 से अंजली गौतम, वार्ड नंबर 19 से मीरा देवी, वार्ड नंबर 20 से बिल्लू हलवाई निषाद, वार्ड नंबर 22 सतपाल यादव, वार्ड 23 से अशोक यादव, वार्ड 24 सेप रामप्रताप गुर्जर, वार्ड 25 से अनिल कुमार और बॉबी, वार्ड नंबर 26 से मंशराम यादव को मैदान में उतारा है।
वार्ड नंबर 27 से अनिल यादव उर्फ बंटी,वार्ड नंबर 28 से सुनीता सोमेश, वार्ड नंबर 29 से शांति स्वरूप, वार्ड नंबर 30 से रामबेटी, वार्ड नंबर 31 से रुचि यादव पत्नी राहुल यादव तथा वार्ड नंबर 32 से सुभाष यादव को प्रत्याशी बनाया है। इस दौरान एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, प्रदीप यादव सहित कई सपा नेता मौजूद रहे।