हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे अखिलेश
एक ही दिन में चार विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर अखिलेश यादव की जनसभा प्रस्तावित हैं। इसके चलते अखिलेश सभी सभा स्थलों पर सीधे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। सभा स्थल के समीप ही हेलीकॉप्टर को उतारने की व्यवस्था की जाएगी।
अखिलेश का मैनपुरी पर फोकस
विधानसभा चुनाव में मैनपुरी पर अखिलेश यादव का विशेष फोकस है। दिसंबर में अखिलेश विजय यात्रा लेकर मैनपुरी आए थे। इसके बाद 31 जनवरी को नामांकन के लिए आए थे। छह फरवरी को करहल में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया था। अब 17 फरवरी को उनका एक बार फिर जिले में कार्यक्रम प्रस्तावित है।
सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 17 फरवरी को मैनपुरी आ रहे हैं। वह भोगांव, किशनी, घिरोर और कुरावली में जनसभा करेंगे। जल्द ही आयोजन के संबंध में पूरी जानकारी कार्यकर्ताओं को दी जाएगी।