फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के बाद अक्षय ने मांगा चाचा से आशीर्वाद तो बोले शिवपाल- चुनाव के बाद दूंगा

Fri, 29 Mar 2019 12:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
अक्षय यादव और शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अक्षय यादव ने शुक्रवार को नामांकन किया। कलेक्ट्रेट में अक्षय यादव के साथ चार लोगों को प्रवेश दिया गया। नामांकन के दो सैट जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के समक्ष पेश किए। 
विज्ञापन


सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी और सांसद अक्षय यादव अपने कुछ समर्थकों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे। मुख्यालय के गेट पर एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार तिवारी, सीओ सदर इंदुप्रभा, सीओ मुख्यालय के साथ पुलिस फोर्स ने रोक लिया। 

प्रत्याशी के साथ बसपा से टूंडला क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश बाबू एडवोकेट, लाखन सिह यादव, अब्दुल सलाम एडवोकेट व विजय आर्या थे। नामांकन डीएम सेल्वा कुमारी जे. के समक्ष दो सैट में प्रस्तुत किया। डीएम ने नामांकन पत्र को देखने के साथ ही मतदाता सूची से मिलान किया। प्रस्तावकों के नाम देखे और नामांकन पत्र को जमा कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय ने मांगा शिवपाल का आशीर्वाद

नामांकन पत्र दाखिल करते सपा प्रत्याशी अक्षय यादव - फोटो : अमर उजाला
नामांकन के बाद अक्षय यादव ने कहा कि सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव का आशीर्वाद प्राप्त है। चाचा शिवपाल यादव भी मुझे आशीर्वाद दें। बड़ों का काम आशीर्वाद देना होता है।  

शिवपाल बोले चुनाव बाद दूंगा आशीर्वाद

उधर, शिकोहाबाद में प्रसपा प्रत्याशी शिवपाल यादव ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान अक्षय यादव द्वारा आशीर्वाद मांगने पर शिवपाल यादव ने कहा कि अभी तो मैं अक्षय के खिलाफ चुनाव लड़ रहा हूं। आशीर्वाद चुनाव बाद दूंगा।

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि मेरा मुकाबला भाजपा से है। नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का आशीर्वाद मेरे साथ है। बता दें कि शिवपाल के लिए नामांकन पत्र खरीद लिए गए हैं, लेकिन उन्होंने नामांकन नहीं किया है। 
   
उधर, शुक्रवार जहां सपा प्रत्याशी ने नामांकन किया, वहीं पांच नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इनमें अनिल कुमार सिंह, राजवीर सिंह, कुमारी नेहा कठेरिया, कृष्णपाल सिंह व राजवीर सिंह ने नामांकन पत्र खरीदे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें