फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मतदाता सूची में जुड़े हजारों फर्जी नाम, जांच की मांग; सपा ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Sun, 31 May 2026 09:59 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

समाजवादी पार्टी ने विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद जारी मतदाता सूची में गड़बड़ी और फर्जी वोटरों को शामिल किए जाने का आरोप लगाया है। सपा नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की और एक महीने में कार्रवाई न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
सपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट में एडीएम सिटी राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण ( एसआईआर) के बाद घोषित मतदाता सूची में गड़बड़ी और फर्जी वोट बनाने का आरोप लगाया है। सपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट में एडीएम सिटी से शनिवार को मुलाकात कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा का कहना है कि जांच में एक ही व्यक्ति के नाम अलग-अलग बूथों पर दर्ज मिले हैं। पते बदलकर और फॉर्म-6 का दुरुपयोग कर ये फर्जी नाम शामिल किए गए। पूर्व महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने वाली वोटों की यह चोरी पार्टी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

इस मामले की उच्चस्तरीय जांच के साथ मतदाता सूची से फर्जी वोटों को हटाने की मांग की है। सपा नेताओं ने प्रशासन को एक महीने का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि तय समय में संशोधित और शुद्ध सूची जारी कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी व्यापक जनआंदोलन करेगी। इस मौके पर प्रदेश सचिव राहुल चतुर्वेदी, जिला महासचिव संतोष पाल बघेल, राजपाल यादव, नितिन कोहली, पवन प्रजापति, सुरेंद्र चौधरी, महेश सिसोदिया, डॉ. वीरेंद्र सिंह, राकेश धनगर, डॉ. सुरेश चाहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें