फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अवध एक्सप्रेस में पेड़े बेच रहा था अवैध वेंडर, रेलवे की टीम ने दबोचा; 64 किलो पेड़ा जब्त

Sun, 31 May 2026 09:55 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

विशेष जांच अभियान के दौरान आगरा फोर्ट स्टेशन पर अवध एक्सप्रेस से एक अवैध वेंडर को पकड़ा गया, जिसके पास से 64 किलोग्राम पेड़ा बरामद हुआ। रेलवे और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में कुल 39 मामलों में कार्रवाई कर करीब 27,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष जांच अभियान के तहत शनिवार को अवध एक्सप्रेस में एक अवैध वेंडर को पकड़ा गया। उसके कब्जे से करीब 64 किलोग्राम पेड़ा बरामद किया गया। अभियान के दौरान कुल 39 मामलों में कार्रवाई करते हुए लगभग 27,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि 12 जून तक विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने गाड़ी संख्या 19038 अवध एक्सप्रेस में आगरा फोर्ट स्टेशन पर जांच की।

एक अवैध वेंडर को बिना अनुमति के खाद्य सामग्री बेचते पकड़ा गया। उसके पास से करीब 64 किलो पेड़ा बरामद हुआ। आरोपी और जब्त सामग्री को आरपीएफ ईदगाह के सुपुर्द कर दिया गया। अभियान के दौरान यात्रियों को केवल अधिकृत वेंडरों से खाद्य सामग्री एवं पेय पदार्थ खरीदने के लिए भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें