दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल को देखने की ख्वाहिश दुनिया के किस व्यक्ति को नहीं है। अब ताजमहल के दीदार की हसरत लिए दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति भारत आ रहे हैं।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे. इन जुलाई के पहले सप्ताह में ताजमहल का दीदार करने आ रहे हैं। इसको लेकर तैयारियों भी की जा रही हैं।
इस संबंध में बुधवार को उनकी एडवांस टीम ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वार्ता कर राष्ट्रपति के भ्रमण मार्ग का निरीक्षण किया।