सवाल खड़ा हुआ कि आरोपी इतनी दूर तक भागने में सफल रहा। इसको देखते हुए अब ताजमहल के सुरक्षा प्लान में यलो जोन के बाहर की एसओपी को भी शामिल किया जा रहा है। पश्चिमी गेट के बैरियर से आगे का क्षेत्र थाना छत्ता और रकाबगंज में आता है।
ताजगंज क्षेत्र की पुलिस से मैसेज मिलते ही दोनों थानों के पुलिसकर्मी सक्रिय हो जाएंगे। तीन थानों की पुलिस एक साथ मिलकर कार्रवाई करेगी। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि ताजमहल के यलो जोन में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा है। इसके अलावा भी अन्य थानों से समन्वय स्थापित करने के लिए एसओपी तैयार की जा रही है।
ये भी पढ़ें - UP: वो भूखा था इसलिए मांगी रोटी... फिर युवक के साथ घटी ऐसी घटना, जानकर खौल उठेगा खून