शमसाबाद रोड के रहने वाले 12वीं के छात्र ने बताया कि उसके पिता दरोगा हैं। आईजी ऑफिस में कार्यरत हैं। दोपहर 1 बजे छुट्टी होने पर छात्र-छात्राएं स्कूल के गेट से निकल रहे थे। तभी डेयरी संचालक साैरभ अग्रवाल स्कूटी से आए। वह अपने बच्चे को लेकर जा रहे थे। आरोप लगाया कि डेयरी संचालक की स्कूटी एक छात्रा से टकरा गई। इस पर उन्होंने टोका और कहा कि ठीक से स्कूटी चलाओ।
ये भी पढ़ें - UP: पति ने पांच माह की गर्भवती पत्नी को दी ऐसी मौत, कांप उठेगा कलेजा; हत्या की वजह जान रह जाएंगे सन्न
इसी बात पर स्कूटी सवार डेयरी संचालक विवाद करने लगे। दोनों प्रिंसिपल के पास शिकायत करने पहुंचे। वह वेटिंग एरिया में बैठा था। पास ही शिक्षक भी खड़े थे, जो घटना की जानकारी ले रहे थे। तभी अभिभावक ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। यह देख शिक्षकों ने उन्हें रोका भी। एसीपी सदर हेमंत कुमार ने बताया कि मामले में प्रिंसिपल सनी कट्टोर ने तहरीर दी। आरोपी साैरभ अग्रवाल और उसके भाई गाैरव को गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्रवाई की गई है।